-मुंबई के ग्रांट रोड़ स्टेशन के पास रहने वाले कामत फैमिली में विट्ठल कामत का जन्म हुआ।
-उन्होंने राॅबर्टमणी हाईस्कूल से शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्राप्त कर ली।
-पिता व्यंकटेश का एक छोटा- सा रेस्टोरेंट था। मां का कहना था कि विट्ठल नौकरी करने के बजाय अपने पिता के काम में हाथ बंटाएं।
-लेकिन विट्ठल को आगे को कुछ कर दिखाना था इसलिए वह कुछ नया करने की सोच रहा था।
-ऐसे में किसी ने धोखे से उनके पिता का रेस्टोरेंट हथिया लिया। उन्हें काफी सदमा पहुंचा और नुकसान भी हुआ।
-विट्ठल ने सोचा कि उनके पास एक और रेस्टोरेंट हैं वह भी हाथ से चला जाएगा तो बड़ी मुसीबत आएगी।
-उन्होंने पिता के साथ इस रेस्टोरेंट में काम करना शुरु किया। मातापिता को विट्ठल का निर्णय अच्छा लगा।
-जब उनका 'सत्कार' रेस्टोरेंट अच्छी तरह से चलने लगा तो विट्ठल ने पिता को बिजनेस बढ़ाने का इरादा बताया। पिता ने भी हामी भरी।
-इसके बाद विट्ठल ने देश विदेश घूमकर होटल बिजनेस के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने का निश्चय किया।
-उन्होंने लंदन में एक रेस्टोरेंट में 75 पौंड प्रति सप्ताह पर कुक की नौकरी कर ली।
-इसी रेस्टोरेंट से पैसे कमाकर कई देशों की सैर की और होटल बिजनेस की बारीकियां सिखी।
आज वो पुरी दुनिया मे छाऐ हुऐ हैं ओर पुरी दुनिया मे 450 होटल्स के मालिक हैं मेहनत ओर लगन भी बहुत कुछ होता है।
-विट्ठल कामत ने इंडिया का पहला इको टेल फाइव स्टार होटल बनाने के बाद विदेश में भी बिजनेस बढ़ाया।
-दुनिया के कई देशों में अपने विट्ठल कामत रेस्टोरेंट्स की फ्रैंचाइज़ी हैं। वहीं इंडिया में कई राज्यों में उनके होटल्स भी हैँ।

No comments:
Post a Comment